Rab Ne Bana Di Jodi

rnbdj Rab Ne Bana Di Jodiइस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” ने बॉक्स ऑफिस भारत में शुरू के 5 दिनों में लगभग 90 करोड़ रुपये का कारोबार करके कामयाबी के झंडे गाड़ दिए, इसी के चलते रब ने ….. ने ओवरसीज़ में शुरू के सिर्फ 3 दिनों में 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया| यह फिल्म कहीं पर भी दर्शकों को बोर नहीं होने देती क्यूंकि इस फिल्म की जो टीम है वो बॉलीवुड की सबसे मज़बूत टीम मानी जाती है| जिस फिल्म के directors और producers आदित्य चोपडा और यश चोपडा हो, जिस फिल्म के नायक शाहरुख़ खान हो, वो फिल्म फ्लॉप कैसे हो सकती है| इस फिल्म की नयी नवेली हिरोइन अनुष्का शर्मा (तानी) को एक बहुत ही बड़ा ब्रेक मिला है और इस फिल्म में आयुषी ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से एक्टिंग की है, पता ही नहीं चलता की यह फिल्म आयुषी की पहली फिल्म है| ज़बरदस्त स्टारकास्ट के साथ, बेहतरीन टीम के साथ रब ने……. ने बॉक्स ऑफिस के गिरते ग्राफ को उपर उठा दिया|

लेकिन इस फिल्म की कुछ Weakness भी है और Strenght| मैं यहाँ पर weakness के पॉइंट्स मेंशन कर रहा हूँ –
a) फिल्म में लोकेशन की कमी है|
b) फिल्म के कलाकार कम है|
c) फिल्म सिर्फ 3 कलाकारों के चारों तरफ घुमती है| [(शाहरुख़ (सूरी), अनुष्का (तानी), विनय पाठक (बोबी)]
d) फिल्म का टाइटल सोंग थोडा और टचिंग हो सकता था, जिसके लिए शाहरुख़ खान जाने जाते है|

इस फिल्म की Strength –
a) फिल्म के हीरो शाहरुख़ खान है|
b) फिल्म के डिरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपडा है|
c) फिल्म की हिरोइन फ्रेश फेस है|
d) फिल्म की पटकथा में पंजाबी टच है|
rnbdj13 Rab Ne Bana Di Jodi ये कुछ ऐसे पहलू है जिनको अगर नज़र अंदाज़ कर दे तो यह फिल्म वाकई में एक अच्छी और पारिवारिक फिल्म है| फिल्म की स्टोरी हालाँकि पुरानी है लेकिन पुरानी को थोडा और नयापन देकर आदित्य चोपडा ने पेश किया है जो वाकई में एक शानदार कोशिश है| मैं तो आपको यही कहूँगा की अगर आपने अभी तक रब ने…… नहीं देखी है तो प्लीज़ जाइये और यह फिल्म एक बार जरूर देखें, क्यूंकि फिल्म की कहानी हर उस आदमी से ताल्लुक रखती है जो अपनी बीवी से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है|

2 responses to “Rab Ne Bana Di Jodi”

  1. www.zakash.com

    good

Leave a Reply