
नमस्ते इंडिया !
कल रात मैं टीवी देख रहा था, न्यू इयर प्रोग्राम्स, मैंने जैसे ही चैनल चेंज किया, इंडिया टीवी (द कॉमेडी चैनल) पर दर्शकों को न्यू इयर की शुभकामनाएं देना तो दूर, इंडिया टीवी दर्शकों को यह बता रहे थे की साल 2009 में आपको क्या-क्या खतरे है, वाह!!! हेट्स ऑफ to इंडिया टीवी, अभी तो साल शुरू भी हुआ है और आपने दर्शकों को डराना शुरू कर दिया| इंडिया टीवी पर खबर कुछ इस प्रकार थी की 100 साल में एक बार ऐसा सूर्य ग्रहण होता है, और वो होगा साल 2009 में| 22 जुलाई 2009 को पूरी दुनिया इन्क्लुडिंग हमारा भारत देश 6 मिनट तक काले अँधेरे में डूब जायेगा, दुनिया थम जायेगी, चारों और सन्नाटा छा जायेगा, लोगो की जिंदगियां ठहर जायेगी, आप जहाँ है, वही रह जायेंगे| मैं कालचक्र बोल रहा हूँ, आप सब मेरे अन्धकार में डूब जायेंगे, अरे यार, ग्रो अप इंडिया टीवी|
इंडिया टीवी तो हमें सूर्य ग्रहण के बारे में यूँ बता रहे है मानों हम सब अभी अभी पैदा हुए है, क्या हमारा कभी सूर्य ग्रहण देखा हुआ नहीं है, और हाँ एक बात और ये क्या 100 साल-100 साल लगा रखा है, आज से ठीक 55 साल पहले एक सूर्य ग्रहण हुआ था जिसकी अवधि पुरे 15 मिनट थी, जब लोगों ने वो सूर्य ग्रहण देख रखा है तो इस 6 मिनट वाले सूर्य ग्रहण से आपको (इंडिया टीवी) क्या प्रॉब्लम है, अगर सूर्य ग्रहण 6 मिनट या इससे ज्यादा का भी होता तो तेरे बाप का क्या जाता है, इंडिया टीवी| हम कोई दूध पीते बच्चे नहीं है इंडिया टीवी, जो तुम ऐसी बकवास और बिना टांग पूंछ की खबरें दुनिया को दिखा रहे हो, और वो भी न्यू इयर के मौके पर जब सारा देश जशन में डूबा है, कुछ तो शर्म करो इंडिया टीवी| खबरे देने का कोई टाइम तो होता होगा की कौन सी खबर कब देनी है और खबरे भी बकवास| इंडिया टीवी जैसे न्यूज़ चैनल, न्यूज़ चैनल के नाम पे धब्बा है| इंडिया टीवी अब भी सुधर जाओ, और अगर अभी भी नहीं सुधरे तो TRP (Television Rating Points) के चक्कर में एक दिन अपनी ही लुटिया खुद के हाथों डूबा बैठोगे|
अरे दुनिया को ख़ुशी मनाने दो, क्यूँ उसमे अपनी बकवास ख़बरों का तड़का डाल रहे हो| इंडिया टीवी जो आप ये खबरें लाते हो क्या कभी अपने बाप दादाओं से पूछा था की जो यह खबर आप अपने कॉमेडी चैनल पर दिखा रहे हो, उनको भी इनका पता है या वो भी आप ही की तरह काल्पनिक दुनिया में खोये रहते है| इंडिया टीवी, कब तक दर्शकों को, अपने आपको न्यूज़ चैनल बताते रहोगे, अपने चैनल का नाम इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल से बदलकर इंडिया टीवी The very first channel in india with fake and stupid news only for kids रख लेना चाहिए|
दोस्तों साल 2009 आप के जीवन में इतनी खुशियाँ लाये की आप के पास उन्हें रखने के लिए जगह कम पड़ जाये| मेरी तरफ से और Better Facts की पूरी टीम की तरफ से आप सब को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं और ये साल आप के लिए मंगलमय हो|
Recent Comments