
यह पोस्ट उस चैनल को देखने वालो के लिए है, जो इंडिया टीवी (द कॉमेडी चैनल) जो अपने आप को न्यूज़ चैनल बताता है, के सभी न्यूज़ को सच समझते है| यहाँ मैं आपको बताऊंगा की ये चैनल किस प्रकार लोगो और आज की जनता कि आँखों मैं कैसे अंधाधुंध धुल झोंक रहा है, और वो भी अपने फायदे के लिए| जब ये चैनल लॉन्च हुआ तो इसकी लौन्चिंग न्यूज़ थी “कास्टिंग काउच”| जिस खबर ने पूरे बॉलीवुड को सकते में ला दिया, लेकिन बाद मैं पता चला कि इस खबर के पीछे इसी चैनल का हाथ है, इस चैनल ने अपनी किराये कि लड़कियां बॉलीवुड हस्तियों के पास भेजी और फिर उनको अपने ही चैनल के कैमरे में रिकॉर्ड करके, अपने ही चैनल पे एक भारत कि सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ बताकर भारत कि जनता के सामने पेश किया| इस खबर से बॉलीवुड ही नहीं पुरे भारत देश कि जनता भी आश्चर्य में पद गयी, क्यूंकि आज तक किसी भी न्यूज़ चैनल ने अपने आप को प्रमोट करने के लिए इतनी गिरी हुई हरकत नहीं कि| मैं आप सब लोगो बस ये कहना चाहता हु कि कृपया करके इस चैनल को हमारी नयी पीढी को कभी भी मत दिखाना| ये चैनल अपनी टी. आर. पी. (टेलिविज़न रेटिंग पॉइंट) को बढ़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, और हो सके तो आप भी इस चैनल से दूर रहे क्यूंकि ये चैनल जो न्यूज़ देता है वो न्यूज़ 85% झूठ होती है और कुछ नहीं| मैं इस चैनल के बारे में आप लोगों को एक हद तक रूबरू करवाऊंगा|
ये तो हुआ इस चैनल का परिचय, अब मैं आपको इस चैनल कि कुछ ऐसी ख़बरों कि तरफ ले जाता हूँ जिन ख़बरों ने भारत कि जनता को लगभग मौत के मुहं मैं धकेल दिया| सबसे पहले मैं आपको बताऊँ कि इस चैनल ने दुनिया को ख़त्म करने का, एक तरह से कह सकते है कि ठेका ही ले रखा है| आज से ठीक 6 महीने पहले इस चैनल ने न्यूज़ में बताया कि दुनिया (कलयुग) का अंत निकट है| यह न्यूज़ इस चैनल ने कुछ इस प्रकार दी > सुर्खियाँ (Headlines) – ” कलयुग का अंत निकट है”, “क्या हम सब अब मर जायेंगे”, “दुनिया अब ख़त्म होने वाली है”, ” इंडिया टीवी आपको बताएगा कि कलयुग का अंत कब, कैसे और किस प्रकार होगा”, ” टीवी सेट छोड़कर कहीं मत जाईये, ब्रेक के बाद हम आपको बताएँगे कि कलयुग का अंत कब होगा”| (शायद ये चैनल अपने आपको भगवान् समझ रहा है)| इस चैनल ने बताया कि आज से ठीक चार साल बाद मायाँ सभ्यता के अनुसार यानि 2012 में कलयुग का अंत हो जायेगा, यही नहीं इस चैनल यहाँ तक बताया है कि 21 दिसम्बर 2012 को सूरज पश्चिम से निकलेगा, समन्दरों मैं तूफ़ान आयेंगे, क्यूंकि मायाँ सभ्यता का जो कैलेंडर है उसमे 21 दिसम्बर 2012 के बाद कोई डेट ही नहीं है| यह न्यूज़ इस चैनल ने दुनिया को हफ्ते में कम से कम २ बार दिखाई| अब मैं आपको बताता हूँ कि इस खबर कि सच्चाई क्या है > हाँ ये सच है कि मायाँ कैलेंडर में 21 दिसम्बर 2012 के बाद कोई तिथि नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये दुनिया कि आखिरी तिथि है, मायाँ कैलेंडर में 21 दिसम्बर 2012 का मतलब ये है कि ये तिथि दुनिया का अंत नहीं बल्कि मायाँ सभ्यता का अंत है|
Read All Evidence and Truth Of Maya Civilization. Click Here
इंडिया टीवी ने तो इसको दुनिया का अंत बताकर इस खबर को भारत कि जनता के सामने पेश कर दिया| इस चैनल ने ये भी नहीं सोचा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमे सभी धर्मों के लोग रहते है, तो फिर मायाँ सभ्यता को कौन मानेगा| मेरे तो ये समझ मैं नहीं आ रहा कि इस खबर को दिखने का क्या तात्पर्य है| इस खबर के ठीक 1 सप्ताह के बाद इंडिया टीवी ने एक और वर्ल्ड एंडिंग खबर दी और वो थी कि भारत के किसी एक तीर्थ स्थान पर तीन ऐसे शिव लिंग है जो हर साल कुछ सेंटीमीटर कम होते जा रहे है और जब वो वो तीनो शिव लिंग धीरे-धीरे लुप्त हो जायेंगे तब कलयुग का अंत हो जायेगा| इस खबर के ठीक चार दिन बाद इंडिया टीवी ने ये न्यूज़ दी कि दुनिया (कलयुग) अब सिर्फ 23 दिनों के बाद ख़त्म हो जायेगी, क्यूंकि वैज्ञानिक एक ऐसी मशीन बना रहे है जो दुनिया के लिए खतरा है इस से ब्लैक होल बन जायेंगे और दुनिया ख़त्म हो जाएगी| wtf? Is This, इंडिया टीवी को क्या कभी किसी ने ये बताया नहीं कि एक ब्लैक होल बनने में चार लाख साल लगते है, और वैसे भी Universe में केवल एक ही ऐसा ग्रह है जो ब्लैक होल बनने कि क्षमता रखता है, और वो ग्रह है सूर्य, और किसी ग्रह में इतनी ताकत नहीं कि वो एक ब्लैक होल मैं तब्दील हो जाये| सूर्य ही ऐसा एक मात्र ग्रह है जो कि ब्लैक होल बन सकता है क्यूंकि सूर्य मैं इस पुरे ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा एनर्जी है| और हाँ दूसरी बात जब दुनिया के बड़े-बड़े 6000 वैज्ञानिक मिलकर इस मशीन को पिछले 10 सालों से बना रहे है तो क्या उन वैज्ञानिको ने ये नहीं सोचा होगा कि ये मशीन दुनिया के लिए खतरा हो सकती है? क्या इंडिया टीवी उन सभी वैज्ञानिको से बड़ा है जो ये मशीन बना रहे है| और जब वो दिन आया जब (23 दिन बाद) तो इंडिया टीवी पर Countdown Timer चल रहा था कि दुनिया अब बस ख़त्म होने वाली है, इस खबर ने दुनिया को हिला कर रख दिया था| लेकिन उस मशीन का प्रयोग सफल भी हुआ और उन वैज्ञानिको ने विज्ञान के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया|
इस खबर के बाद इंडिया टीवी ने ये खबर दी कि कलयुग अमर है, कलयुग का अंत कभी भी नहीं होगा, wtf? Is This, Man. इस पोस्ट से में केवल आप लोगो को यही बताना चाहता हूँ कि Please अपने आपको ऐसी बकवास ख़बरों से बचाए, क्यूंकि आपका और आपके बच्चों का और आपकी आगे आने वाली ज़िन्दगी सिर्फ आपकी समझदारी पर निर्भर है| ये मेरी पहली पोस्ट है और आशा है कि भविष्य में आपको ऐसी कई और बकवास और जो अपनी TRP (Television Rating Points) बढाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है ऐसी खबरों से आपको सुरक्षित रखने कि कोशिश करूँगा| ये पोस्ट आपको कैसी लगी कृपया मुझे बताएं और आपके सुझाव कि प्रतीक्षा में, आपका Admin.