इंटरव्यू, एक ऐसा काम जो हर युवा करना चाहता है, अपनी आने वाली ज़िन्दगी सुधारने के लिए, और वो यही उम्मीद करता है की वो जो भी इंटरव्यू दे उसमे कामयाब हो जाये| आज के दौर में इंटरव्यू यानि साक्षात्कार एक तरह से कह सकते है की कॉम्पटीशन ही है, क्यूंकि आज हर क्षेत्र में, हर कंपनी में हम में से कोई अगर जाना चाहता है तो उसे इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ता है| इंटरव्यू देने की भी कुछ Tricks होती है, फिर चाहे आपके पास डिग्री हो या एक्स्पिरिएंस, इंटरव्यू की अपनी ही एक अलग उपलब्धी होती है| यहाँ में कुछ इंटरव्यू टिप्स दे रहा हूँ, शायद आपके कहीं काम आ जाये|
इंटरव्यू देने से पहले अपनी पेर्सोनालिटी का ख्याल रखिये क्यूंकि First impression is the last impression, इसलिए आपको हर हाल में अपने आपको up to date रखना होगा| आपकी ग्रूमिंग ऐसी होनी चाहिए जो आपके व्यक्तित्व को दर्शाए, उदाहरण के तौर पर जैसे आपकी हेयर स्टाइल ऐसी हो जो आपके चेहरे पर सूट करती हो, आपकी अगर हाईट कम है तो आप वर्टिकल लाइनिंग की शर्ट पहने जिससे आपकी हाईट कम न लगे और यदि आपकी हाईट ज्यादा है तो आप होरिजोंटल लाइनिंग की शर्ट पहन ले जिससे आप ज्यादा लम्बे न लगे| ये तो हुई ग्रूमिंग और पहनावे की बात, अब में आपको इंटरव्यू की कुछ टिप्स और Tricks बता रहा हूँ-
- आप जैसे ही इंटरव्यू रूम में एंटर हो, सबसे पहले सामने वाले को ग्रीट करें| जैसे गुड मोर्निंग, गुड afternoon आदि|
- जब तक सामने वाला आपको बैठने को न कहे तब तक आप बैठे नहीं| जब आपको बैठने के लिए कहा जाए तब आप बिना हिचकिचाए अपने स्थान पे बैठ जाए|
- बैठने के बाद अपने हाथों को कभी भी सामने वाले की टेबल पर न रखे, अपने हाथों को अपने घुटनों पर रख कर एक दम सीधे बैठ जाये|
- सामने वाला जब प्रश्न करे तो उसका जवाब एक दम सटीकता से, सोच समझकर दे|
- सामने वाले के प्रश्न का जितना भी जवाब आपको आता हो उस जवाब को स्टाइल से और कम शब्दों में अगले को समझा दें|
- इंटरव्यू रूम में जाने से पहले हल्का परफ्यूम इस्तेमाल करे, परफ्यूम की खुशबू ज्यादा तेज नहीं होनी चाहिए|

- इंटरव्यू लेने वाला आपको किसी भी तरह का सवाल कर सकता है, आपको confuse करने के लिए तो आप बिल्कुल भी गभाराये नहीं, उस सवाल का जवाब अगर आपको नहीं आता है फिर भी अपने चेहरे पर बिल्कुल भी ज़ाहिर न होने दे|
- इंटरव्यू लेने वाले को ऐसा बिल्कुल भी प्रतीत न होने दे की आप नर्वस है|
- इंटरव्यू से पहले इंटरव्यू की प्रेक्टिस कभी मत करें क्यूंकि ऐसा करने से आप इंटरव्यू में और ज्यादा नर्वस हो सकते है|
- अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है, तो कोई बात नहीं, आप बिल्कुल भी हिचकिचाए नहीं आप साफ़-साफ़ इंटरव्यू लेने वाले को बोल दे की सर मैं इंटरव्यू हिंदी भाषा में ही देना चाहूँगा| अब कुछ लोग कहते है की बिना इंग्लिश इंटरव्यू में पास नहीं हो सकते, अगर आप इंटरव्यू देना चाहते हो तो आपको इंग्लिश आनी जरूरी है, मैं मानता हूँ की इंटरव्यू देने के लिए इंग्लिश आनी जरूरी है, लेकिन इंटरव्यू लेने वाले को जो बात हम समझाना चाहते है वो हम हिंदी से ही बता सकते है, इंग्लिश से नहीं| आखिर हम हिन्दुस्तानी है, हम चाहे कितनी भी अच्छी इंग्लिश क्यूँ न बोल ले, लेकिन हमारे जज़्बात, हम केवल हिंदी से ज़ाहिर कर सकते है| क्यूंकि इंटरव्यू लेने वाला हममे कॉन्फिडेंस देखना चाहता है, वो हम उसको कैसे भी दिखाए, ये हम पर निर्भर करता है|
इंटरव्यू देने की मुख्य चाबी है कॉन्फिडेंस, अगर आपमें कॉन्फिडेंस है तो आप हर इंटरव्यू पास कर सकते हो, ये मेरी गारंटी है| इंटरव्यू से पहले इंटरव्यू की प्रक्टिस करना बेवकूफी है क्यूंकि हम उस चीज़ की प्रक्टिस कर रहे हैं जो हम हैं, हम जैसे है वैसे ही इंटरव्यू लेने वाले को लगना चाहिए, इसमें प्रक्टिस की बात कहाँ से आई, इसलिए इंटरव्यू दे पूरे जोश के साथ और अपने भविष्य में तरक्की करें, क्यूंकि आपका भविष्य केवल आपके हाथों में ही है|