Barack Obama: Need A House!

Free Image Hosting by FreeImageHosting.net

मकान की तलाश में परेशान होने वाले परिवारों में एक नया नाम जुड़ गया है, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बरैक ओबामा के परिवार का| इस वीवीआईपी परिवार को वॉशिंगटन में कुछ दिन के लिए एक घर की तलाश है| दोनों बच्चियों की स्कूल की छुट्टी न हो, इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति निवास व्हाइट.हाउस का गेस्ट हाउस माँगा था, लेकिन उन्हें यह कहकर इनकार कर दिया गया की यह पहले से बुक है| अब गेस्ट हाउस मिलने तक उन्हें कोई सुरक्षित ठिकाना ढूँढना होगा जहाँ वे, उनकी पत्नी, दोनों बच्चियां और सुरक्षा गार्डस रह सके|
शिकागो के सेनेटर से राष्ट्रपति बने ओबामा राजधानी के एक अच्छे स्कूल में अपनी दोनों बच्चियों मालिया (10) और साशा (7) का admission करने की चुनौती से उबरे ही थे की यह नई मुश्किल आ खड़ी हुई| दोनों बच्चियों को पांच जनवरी से स्कूल जाना है| इस कारण ओबामा ने प्रेजिडेंट का गेस्ट रेजिडेंस ‘ब्लेयर हाउस’ माँगा था, लेकिन उनकी अर्जी यह दलील देकर खारिज कर दी गई की कुछ गेस्ट और कार्यक्रमों के लिए यह 15 जनवरी तक बुक है और उन्हें इसके बाद मिल सकता है|
व्हाइट.हाउस के एक अफसर ने इन मेहमानों, उनके कार्यक्रमों का ब्यौरा देने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा की  विदा हो रहे बुश प्रशासन से जुड़े लोगों के रिसेप्शन और अन्य समारोह के लिए इनका उपयोग किया जायेगा| गौरतलब है की ओबामा 20 जनवरी को शपथ लेंगे और इसके बाद ही वे व्हाइट.हाउस में आ सकेंगे| इस इनकार के बाद ओबामा परिवार के पास कुछ दिनों के लिए नया ठिकाना तलाशने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है| सत्ता हस्तांतरण टीम के अफसर भी इस काम में जुट गए है| हालाँकि उचित आवास की तलाश बेहद मुश्किल है क्योंकि ओबामा की सुरक्षा व्यवस्था कमोबेश मोजूदा राष्ट्रपति बुश जितनी ही है और नई जगह में उनसे समायोजन का भी ख्याल रखना होगा| ब्लेयर हाउस, व्हाइट.हाउस के सुरक्षा घेरे में आने से ओबामा की सुरक्षा की द्रष्टि से यहाँ सहूलियत रहती| अति सुरक्षा वाले इज्रायिली प्रधानमन्त्री जैसी हस्तियों को यहीं ठहराया जाता है| बस हम तो यही कामना करते की बरैक ओबामा को घर जल्द से जल्द मिल जाये|

Leave a Reply